झंडूता (बिलासपुर)। एक दुकानदार से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान गेहड़वीं बाजार में दुकानदार पवन कुमार से देसी शराब की 12 बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी हरपाल राणा ने मामले की पुष्टि की है।