बिलासपुर। जिला बिलासपुर के सदर थाना के तहत लखनपुर गांव में देवरानी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी जेठानी और भतीजे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि मंगलवार को जब वह अपने घर के पास काम कर रही थी तो जेठानी अपने बेटे के साथ वहां आई और गाली-गलौज करने लगी। दोनों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। महिला को टांगों और डंडे से मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला जमीनी विवाद को लेकर हुआ है। वहीं डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।