फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरठीं में दवा नहीं देने पर फार्मासिस्ट से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बरठीं कस्बे में दवाई नहीं देने पर एक फार्मासिस्ट से दो युवकों ने मारपीट की। पीड़ित ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। नितिन चंदेल पुत्र रविंद्र पाल ने तलाई थाना में दर्ज शिकायत बताया है कि बरठीं में मेडिकल स्टोर में बतौर फार्मासिस्ट कार्य करता है। ड्यूटी के बाद जब बरठीं चौक पर सामान खरीद रहा था तो वहां पर दो युवक आए। दवा नहीं देने की बात कहकर मारपीट शुरू कर दी। दोनों युवकों ने फार्मासिस्ट को जान से मारन की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, धुमारवी के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें