शाहतलाई (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत सनीहरा के गांव भेड़ी निवासी राहुल चौहान ने तलाई पुलिस थाना में मारपीट और गाली-गलौज करने पर पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल ने बताया कि सोमवार शाम को गांव का प्रताप सिंह शराब के नशे में धुत्त होकर उसके पिता को गालियां निकाल रहा था। जब कारण पूछा तो मारपीट पर उतारू हो गया। थोड़े ही देर में प्रताप की पत्नी, दो बेटियां वहां आईं और मुझे पकड़ लिया। प्रताप के बेटे विशाल ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे मेरे सिर पर चोर्ट आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि तलाई पुलिस थाना में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।