छेड़छाड़ मामले में आरोपी मौलवी के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : तुषार
बिलासपुर। एक मौलवी पर हिंदू युवती के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बिलासपुर इकाई ने छेड़छाड़ की घटना का कड़ा विरोध किया है। विहिप के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बहुत ही हृदय विदारक हैं। बजरंग दल प्रांत संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा ने बताया कि प्रदेश और बिलासपुर जिला के अंदर एक पक्ष द्वारा धार्मिक उन्माद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम इस तरह की घटनाएं कर रही हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में त्वरित जांच करके दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। ताकि इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने से पहले लोग कई बार सोचें। कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।