छोटा हाथी से भारी मात्रा में शराब पकड़ी
झंडूता(बिलासपुर)।
पुलिस ने गेहड़वीं में भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शराब और गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम के सदस्य संजीव पुंडीर और उनकी टीम गेहड़वी कस्बे में गश्त कर रही थी। उन्हें गेहड़वीं में एक गाड़ी में शराब होने का शक हुआ। पुलिस ने जैसे ही गाड़ी को चेक किया तो उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां रखी थीं। इसकी सूचना थाना प्रभारी झंडूता को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया। जबकि जिस गाड़ी में शराब थी उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। जांच में गाड़ी (छोटा हाथी) में पुलिस को संतरा ब्रॉड की 35, संतरा देसी कमांडो की 26 पेटी, आधा बोतल की चार पेटी और क्वाटर की चार पेटी बरामद की। इस ने इस मामले में गगन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल के अनुसार पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान गाड़ी में उक्त शराब पकड़ी है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस संबंध में छानबीन कर रही है।