फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों को फांसी होने पर लाडली फाउंडेशन ने जताई खुशी

विज्ञापन
निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा मिलने पर खुशी व्यक्त करते लाडली फाउंडेशन के सदस्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। लाडली फाउंडेशन की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट ने निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के दोषियों को एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद फांसी दी गई। न्यायालय के इस फैसले से नारी जाति का कानून और न्याय में विश्वास बढ़ा है। इससे एक संदेश अपराधियों को भी मिला है कि चाहे अपराधी कितनी भी बड़ी पहुंच अथवा पैसा रखता हो एक दिन अपने कर्मों की सजा अवश्य पाएगा। इसमें पुलिस, सरकारी वकील, गैर सरकारी संगठन और अंत में माननीय उच्च न्यायालय ने जो साहस दिखाया है उसके लिए लाडली फाउंडेशन ने सबको सराहा है। विशेष रूप से निर्भया की मां को जिसने इतनी लंबी लड़ाई अपनी बेटी के लिए लड़ी उनके हौसले को समस्त लाडली फाउंडेशन के सदस्यों ने सलाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें