झंडूता(बिलासपुर)। थाना झंडूता क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लदेडा गांव के ज्ञान चंद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जब मैंने गांव के सदा राम, किशोरी लाल, तारा देवी, सागरी देवी को अपनी जमीन में डंगा न देने को कहा तो उक्त लोगों ने जबरन भूमि पर काम करना शुरू कर दिया और मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस उप अधीक्षक संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।