फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान नशे में धुत चालक दबोचा, मुचलके पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र के सेर चौक पर नशे में धुत कार चालक को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया है। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम चंद शर्मा ने बताया कि सेर चौक पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक मारुति कार एच पी 12- 8992 में कुछ लोग माता की फोटो रखे हुए थे जिन्हें यह गांव-गांव में घर-घर जाकर लोगों से माता के नाम पर पैसे इकट्ठे करते हैं। कार चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। उससे गाड़ी के कागजात मांगे तो वह कागजात पुलिस को पेश नहीं कर सका। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में लिया। पुलिस ने कार चालक को मुचलके पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें