फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाई थाना में घरेलू हिंसा को लेकर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। थाना तलाई में एक महिला ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोटधार की एक महिला ने तलाई पुलिस थाने में अपने पति समेत सास और ससुर के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत दी है कि जब वह अपने घर में रात के समय खाना बना रही थी तो उसका पति शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और उसे अश्लील गालियां दीं। जब उसने अपने पति को गाली देने से रोका तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसी समय उसके सास और ससुर भी वहां आए और उसके पति को रोकने के बजाय उसके साथ उसे गालीगलौज करने लगे। वहीं, तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घुमारवीं डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि तलाई थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें