घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि मामले का आरोपी पिछले दो वर्षों से उसके साथ जबरदस्ती कर रहा है जिससे उसने लोक लाज के खातिर चुप चाप सहती रही हैं पर आखिर तंग आकर हिम्मत करके पुलिस के पास अपना दुखड़ा सुनाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
....