फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अगस्त की शुरुआत में नशा तस्करों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त की शुरुआत में नशा तस्करों पर शिकंजा
विज्ञापन


बिलासपुर पुलिस ने अगस्त माह की शुरुआत से ही नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। एक दिन पहले ही घुमारवीं में दो मामलों में 232 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 8.72 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले की वित्तीय और डिजिटल जांच के बाद एक स्थानीय पैडलर को भी दबोचा गया। इससे पहले 31 जुलाई से 1 अगस्त के बीच जिले के सदर, घुमारवीं, भराड़ी और बरमाणा थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में पांच अलग-अलग मामलों में कुल 43.57 ग्राम चिट्टा बरामद कर नौ आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस का कहना है कि उसका लक्ष्य केवल बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर पूरे नशा तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन को ध्वस्त करना है। जिले में यह अभियान लगातार सख्ती के साथ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें