झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पुलिस थाना के अंतर्गत नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी के साथ एक अन्य युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दोनों आरोपियों को 13 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का सहयोग करने के आरोप में एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।