टीजीटी मेडिकल के 19 और नॉन मेडिकल के भरे जाएंगे 20 पद
27 और 28 सितंबर को बिलासपुर में होगी काउंसलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर के माध्यम से टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल में टेट पास भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के बैचवाइज आधार पर 39 पद भरे जाएंगे। 27 और 28 सितंबर को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय बिलासपुर में सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक काउंसलिंग होगी। टीजीटी नॉन मेडिकल के 19 पद और टीजीटी मेडिकल के 20 पद भरे जाएंगे। टीजीटी नॉन मेडिकल में अनारक्षित वर्ग के लिए आठ पद बैच अगस्त 2003, ओबीसी के छह पद बैच दिसंबर 2005, अनुसूचित जनजाति के लिए चार पद दिसंबर 2018 और अनुसूचित जाति का एक पद बैच दिसंबर 2021 के आधार पर भरे जाएंगे। टीजीटी मेडिकल में अनारक्षित वर्ग के 13 पद बैच दिसंबर 2007, ओबीसी वर्ग के दो पद दिसंबर 2010, अनुसूचित जनजाति के चार पद बैच 2017, अनुसूचित जनजाति का एक पद अब तक के बैच के आधार पर भरे जाएंगे। काउंसलिंग पत्र के साथ प्रेषित फार्म को भरकर, शैक्षणिक और व्यावसायिक दस्तावेजों की फोटो स्टेट कॉपी के साथ कार्यालय पहुंचाना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 01978-222589 और 85807-00133 पर संपर्क कर सकते हैं।