फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टा नशा के कारोबारियो पर कड़ी कार्रवाई करने की उठाई मांग

विज्ञापन
एसपी बिलासपुर विवेक चहल को सम्मानित करते करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
चिट्टा नशा के कारोबारियो पर कड़ी कार्रवाई करने की उठाई मांग, करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने पुलिस अधीक्षक के साथ की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर विवेक चहल से मिला। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के साथ चिट्टा नशा पर चर्चा की और इसका कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली ने कहा कि करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन संगठन 27 राज्यों में है। 14 लाख से ऊपर कार्यकर्ता संगठन में जुड़ चुके हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना, नशाखोरी को खत्म करना और बाल मजदूरी पर रोक लगाना आदि है। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उनका संगठन सब कार्य प्रशासन को साथ लेकर करता है। संगठन ने पहले भी नशे को लेकर कई अभियान चलाए हैं। शौकत अली ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने संगठन को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया है। वहीं, संगठन के पदाधिकारियों सदर थाना प्रभारी रूपलाल कथानिया को सम्मानित किया। इस मौके पर नानक चंद भारद्वाज, संगठन के प्रदेश के प्रधान चमन लाल राणा, उपप्रधान पंकज धीमान, महिला सेल की प्रधान निशा कुमारी और सचिव भारती राणा आदि मौजूद रहे।

एसपी बिलासपुर विवेक चहल को सम्मानित करते करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें