फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में जिला में अब तक 34167 वरिष्ठ नागरिकों को लगी कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में 11 से 14 अप्रैल तक कोविड टीकाकरण उत्सव मनाया जा रहा है। 45 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि इस अभियान के तहत 13 अप्रैल को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, जिले के सभी नागरिक चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीके लगाए जाएंगे। जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु के 34,167 वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 59 वर्ष के 19,591 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने आम जनता को आग्रह किया कि कोविड नियमों का पालन जरूर करें। कहा कि खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ आदि हो तो खुद ही घर पर अपने आपको आइसोलेट कर लें। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें और जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें