फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैहरन से भागा कोरोना संक्रमित, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत एक कोरोना पॉजिटिव भाग गया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जल शक्ति विभाग झंडूता के एक ठेकेदार के पास उत्तर प्रदेश के कुछ लोग पाइप लाइन बिछाने का कार्य करते हैं। ये लोग बैहरन गांव में किराये के कमरे में रहते हैं। होली मनाने के लिए अपने घर चले गए थे। 21 अप्रैल को वापस बैहरन आ गए थे। बैहरन की आशा वर्कर कमलेश कुमारी ने इन लोगों के जब कोरोना टेस्ट करवाए तो अनिल कुमार पॉजिटिव आया। आशा वर्कर ने उसे एक कमरे में आइसोलेट किया था। जबकि अन्य दूसरे कमरे में रहते थे। उसे कोविड सेंटर जाने की बात कही थी। इसी डर से वह और उसके करीब आठ साथी बैहरन गांव से भाग गए। इसकी सूचना आशा वर्कर कमलेश कुमारी ने पंचायत प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें