बिलासपुर। जिले में रविवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते अब कुल एक्टिव मामले 288 हो गए हैं। वहीं 52 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि रविवार को घुमारवीं से 9, झंडूता से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 15-18 वर्ष की आयु के 13 किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। अभी तक कुल 19683 को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।