बिलासपुर। जिले में कोरोना के 22 नए मामले सामने आए हैं। कुल एक्टिव मामले 119 हो गए हैं। शनिवार को 15 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शनिवार को रैपिड एंटिजन से 1128 सैंपल लिए गए, जिनमें 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गट्टी से 11, 63, 14, 67 व 9 माह का बच्चा, फटोह से 17 वर्षीय, सुसनाल से 15 वर्षीय, कोसरियां से 10, 66 वर्षीय, धमरोल से 43 वर्षीय, लखनपुर से 38 वर्षीय, कुरनाड़ी से 25 वर्षीय, बाडी भगोट से 35, 16 वर्षीय, बाह से 69 वर्षीय, रौड़ा सेक्टर बिलासपुर से 25 वर्षीय, मुछवाण से 25 वर्षीय, बलोह से 67 वर्षीय, बड़गांव से 32, 30 वर्षीय, कोठी बटाला से 84 वर्षीय संक्रमित हुए हैं।