बिलासपुर। जिले में सोमवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल एक्टिव मामले 157 हो गए हैं। सोमवार को 24 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में सोमवार को रैपिड एंटिजन से 1177 सैंपल लिए गए, जिनमें 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देहरा से 35 वर्षीय, हंबोट से 61 वर्षीय, बकैल से 75, 68 वर्षीय, एनटीपीसी कोलडैम जमथल से 65 वर्षीय, सयार से 67, 60, 16 वर्षीय, कुठेड़ा से 43, 63 वर्षीय, बड़गांव से 45, 12 वर्षीय, भपराल से 49, 26, 18, 27 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।