बिलासपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल एक्टिव मामले 50 रह गए हैं। मंगलवार को 11 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रैपिड़ एंटिजन से 1452 सैंपल लिए गए, जिनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिमला भेजे गए सैंपलों में सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टकरेड़ा से 90, 25, 60, 36, 8, 6, 14 वर्षीय, सयार से 48 वर्षीय, कुठेड़ा से 34 वर्षीय, खमेंडना कलां से 93 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।