बिलासपुर। जिले में कोरोना के 45 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 54 मरीजों ने कोरोना को मात दी हैं। जिले में सक्रिय मामले की संख्या 394 रह गई है।
वीरवार को 377 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें 45 संक्रमित पाए गए। कोरोना के चार मरीजों का कोविड हेल्थ सेंटर में उपचार चल रहा है, जबकि अन्य सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। ये मरीज नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान के चिकित्सक के संपर्क में हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बड़ी है। इससे सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की मास्क का प्रयोग करें। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं।