बिलासपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 62 मामले पॉजिटिव आए हैं। वहीं 50 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 364 पहुंच गया है। इनमें से 363 मरीज होम और एक संस्थागत आइसोलेशन में है। सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि विभाग ने शनिवार को कोरोना टेस्ट के लिए 346 सैंपल लिए थे। इनमें से 62 पॉजिटिव निकले हैं। लोगों से अपील की कि वो मास्क पहनकर ही घरों से बाहर निकलें। जो लोग संक्रमित हुए हैं और घरों में आइसोलेट रहें और वो घरों से बाहर न निकलें।