बिलासपुर। जिले में शनिवार को कोरोना से एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है। पिछले कुछ दिन से लगातार एक या दो मामले सामने आ रहे हैं। जिले में कोरोना के 15 सक्रिय मामले हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटीजन से 178 सैंपल और आरटीपीसीआर से 14 सैंपल लिए। आरटीपीसीआर में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। एमओएच डॉक्टर प्रविंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के 15 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।