फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में कोरोना के 41 नए मामले, 5 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में सोमवार को कोरोना के 41 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पांच संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब संक्रमितों का आंकड़ा 1891 पहुंच गया है। जिले में 263 एक्टिव केस हैं। सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि तल्याणा से 54 वर्षीय महिला, कलारूं से 37 वर्षीय महिला, पनौल से 38 वर्षीय व्यक्ति, टप्पर से 62 वर्षीय महिला, मुकराणा से 53 वर्षीय व्यक्ति, दकड़ी चौक से 36 वर्षीय महिला व 3 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं दून से 36 वर्षीय व्यक्ति, मुकराणा से 22 वर्षीय युवक, नोग से 43 वर्षीय व्यक्ति, दून से 39 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। वहीं बागी से 50 वर्षीय महिला, खतेड़ से 38 वर्षीय व्यक्ति, नोग से 30 वर्षीय महिला, व दिवहवाणी से 54 वर्षीय महिला, आईटीआई चौक बिलासपुर से 62 वर्षीय महिला व जुखाला से 60 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाए गए हैं। वहीं, चंगर सेक्टर बिलासपुर से 17 और 50 वर्षीय व्यक्ति व 45, 20 वर्षीय महिला वहीं सदर पुलिस थाना बिलासपुर से 54 वर्षीय व्यक्ति व काथला से 18 वर्षीय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तलाई से 50, 46, 67, 8, 38 वर्षीय, बाला से 55 वर्षीय की कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं रोपा से 56, 8, 8 वर्षीय, अंदरोली से 40, 64, 43, 3, 25, 19, 49, 25 वर्षीय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट कर दिया गया है। डॉ. दड़ोच ने बताया कि 197 लोगों के रैपिड एंटीजन से टेस्ट लिया गया। जिसमें 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मंगलवार को शिमला भेजे गए 35 सैंपल में से 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को भेजे गए 144 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें