फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश

विज्ञापन
ऋषिकेश स्कूल में आयोजित एनएएसएस दिवस कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अध्यापक। स्रोत: स्कूल प्र
विज्ञापन
ऋषिकेश स्कूल में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी की। एनएसएस प्रभारी पवन कुमार ने विद्यार्थियों को योजना के उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज सेवा से जोड़ने का माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित होता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत 24 सितंबर 1969 को महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी के अवसर पर हुई थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक परिस्थितियों से परिचित करवाकर सेवा के माध्यम से शिक्षा की भावना विकसित करना है। एनएसएस का आदर्श वाक्य नॉट मी, बट यू निस्वार्थ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है। प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान ने विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों को एनएसएस दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें