फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरनोड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 7 सहित नप की सिनेमा कॉलोनी में आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र सदर में कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने कुछ क्षेत्रों को कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित किया है। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्ह बल्हवाणा के वार्ड नंबर दो में प्रवीण कुमार, संजीव शर्मा, पवन शर्मा, नरेंद्र, सदा राम, राजेंद्र, अंकुश, सुरेश के घर के आसपास के एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वही वार्ड नंबर 2 में कुछ क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। इसके अलावा नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 के सिनेमा कॉलोनी में मकान नंबर 24, 31, 32, 36, 38 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। मकान नंबर 19, 21, 22, 23, 25, 27, 29, 37, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 57 को बफर जोन बनाया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने ग्राम पंचायत हरनोड़ा के वार्ड नंबर 7 में सूरत राम, कांता देवी, विमला देवी के घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वही वार्ड नंबर 8 के कुछ क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। इन क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन की ओर से जरूरी सामान की घर द्वार सप्लाई की जाएगी। एसडीएम सदर रामेश्वर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें