फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर की विभिन्न पंचायतों और नप में बने कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना के मामले सामने आने के बाद सदर उपमंडल की नगर परिषद और विभिन्न पंचायतों में 55 घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यह आदेश एसडीएम सदर रामेश्वर दास ने जारी किए हैं, जिन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सदर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत कुड्डी के गांव बल्ही में वार्ड नंबर 2 के 4 घर, ग्राम पंचायत माकड़ी मार्कंड के गांव माकड़ी में वार्ड नंबर पांच के 5 घर, नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 में 7 घर, ग्राम पंचायत जमथल की एनटीपीसी कॉलोनी जमथल के वार्ड नंबर 4 में 5 घर, नगर परिषद बिलासपुर के सिनेमा कॉलोनी के वार्ड नंबर 5 में 6 घर, ग्राम पंचायत धौनकोठी के गांव धौनकोठी के वार्ड नंबर 2 में 5 घर, सदर बिलासपुर के डियारा सेक्टर के वार्ड नंबर 9 में 8 घर, सदर बिलासपुर के डियारा सेक्टर के वार्ड नंबर 10 में 5 घर, ग्राम पंचायत डोभा के गांव ज्योरा के वार्ड नंबर 5 में 4 घर, सदर बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर 2 में 1 घर, ग्राम पंचायत घयाल के गांव पोहानी के वार्ड नंबर 7 में 5 घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें