फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में 611 छात्र-छात्राओं ने दी प्रथम काउंसलिंग

Wed, 12 Jul 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की बुधवार को पहली काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। काउंसलिंग में 611 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

काउंसलिंग सुबह 10:00 बजे शुरू हुई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्टाफ को नशा मुक्त हिमाचल की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य प्रो. डॉ. नीना वासुदेवा ने छात्र-छात्राओं को सामान्य जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष की पहली काउंसलिंग प्रक्रिया में विज्ञान में 141, वाणिज्य में 87, बीवॉक में 73 और कला संकाय में 310 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने बुधवार को काउंसलिंग में हिस्सा लिया है उन्हें वीरवार शाम 5:00 बजे तक अपनी फीस जमा करवानी होगी अन्यथा सीट रिक्त मानी जाएगी। महाविद्यालय के एडमिशन कमेटी के कन्वीनर डॉ. कटवाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने दाखिले की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर 15 जुलाई दोपहर 2:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी दिन दोपहर 2:00 बजे के बाद महाविद्यालय में विभिन्न संकाय में बची हुई सीटों के लिए दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। जिन विद्यार्थियों का एडमिशन दूसरी काउंसलिंग के तहत होगा उन्हें उसी दिन ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें