फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वारघाट में कांग्रेस के खिलाफ जमकर गरजे कांग्रेसी, प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। नयना देवी ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वारघाट बस अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकुर और नयना देवी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग के स्वारघाट विश्राम गृह से रोष रैली निकाली। इसके बाद स्वारघाट बस अड्डे पर नरेंद्र मोदी का पुतला जला कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज को उठाते हैं, लेकिन बदले की भावना के चलते उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फिर उनकी लोकसभा से सदस्यता खत्म कर दी गई। कहा कि यह भाजपा सरकार की तानाशाही है, जो देश में चल रही है और इससे सभी परेशान हैं। भाजपा के खिलाफ कोई बोलता है तो उस व्यक्ति के पीछे ईडी, सीबीआई समेत अन्य सरकारी एजेंसियां लगा दी जाती हैं और उसके खिलाफ गलत तरीके से कार्रवाई करा दी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। यही वजह है कि देश में तानाशाही का शासन चल रहा है। जब कोर्ट ने राहुल गांधी को एक महीने की जमानत दे दी थी तो उसके बावजूद लोकसभा से उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ता इस अन्याय को सहन नहीं करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि विपक्ष अपना मुंह बंद रखे और भाजपा को मनमानी करने दी जाए, लेकिन भाजपा की ये तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें