फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र के नाम की पट्टिका तोड़ने वालों के खिलाफ एसएचओ को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से स्थापित साइंस लैब की उद्घाटन पट्टिका तोड़ने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक कुमार ने झंडूता के एसएचओ को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए, नहीं तो झंडूता ब्लॉक कांग्रेस थाने का घेराव करने से परहेज नहीं करेगी। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम की पट्टिका को तोड़ना गंभीर अपराध है। कांग्रेस इस मसले को लेकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। आज असामाजिक तत्वों के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि कुछ पुलिस के लोग उन्हें संरक्षण देकर बचाते हैं। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता के अध्यक्ष सतीश चंदेल, रमेश चंदेल, सतीश, मुन्ना भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें