फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता से युवा चेहरा विवेक कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, सदर में फंसा पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार देर शाम को प्रत्याशियों की सूची जारी की। झंडूता से युवा चेहरे विवेक कुमार को पार्टी ने तरजीह देते हुए डॉक्टर बीरू राम किशोर की जगह टिकट दिया है। वहीं घुमारवीं से राजेश धर्माणी और नयना देवी जी से रामलाल ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया है। अभी तक सदर की सीट पर पेच फंसा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को बंबर ठाकुर ने नयनादेवी जी मंदिर में हवन कर घोषणा की थी कि उनका टिकट सदर सीट पर पक्का हो गया है। रैली में बंबर ठाकुर के साथ खुद जिला अध्यक्ष अंजना धीमान भी मौजूद थीं। उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की थी कि सदर से कांग्रेस ने बंबर ठाकुर का टिकट पक्का कर दिया है। लेकिन मंगलवार को ऐसा पार्टी हाईकमान ने सदर का टिकट घोषित नहीं किया। जबकि बंबर ठाकुर की पैरवी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से लेकर मुकेश अग्निहोत्री तक कर चुके हैं।
बंबर ठाकुर का टिकट होल्ड होने का एक कारण कांग्रेस के ही पदाधिकारियों का विरोध भी बताया जा रहा है। टिकट के लिए आवेदन कर चुके तिलक राज शर्मा, गौरव शर्मा, संदीप सांख्यान, हेमराज, निर्मला राजपूत समेत कई कांग्रेसी नेता बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। सूचना तो यहां तक हैं कि इन पदाधिकारियों ने हाईकमान को यह तक लिखकर दिया है कि बंबर ठाकुर के सिवाय किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दे दें वे उसका साथ देंगे। दूसरा बड़ा कारण हाल ही में वायरल हुई एक ऑडियो बताई जा रही है। इस ऑडियो में भी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बंबर ठाकुर की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि आवाज किसकी है। लेकिन इस ऑडियो में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर पैसे लेकर टिकट देने से लेकर पार्टी की महिला पदाधिकारी के चरित्र पर अपमानजनक टिप्पणी तक की गई है। यह ऑडियो भी पार्टी हाईकमान तक पहुंचाई जा चुकी है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यही सब कारण हैं कि कांग्रेस अभी तक सदर से कोई भी चेहरा चुनाव में नहीं उतार पा रही है। एक तरफ प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री बंबर ठाकुर के टिकट की पैरवी कर रहे हैं, वहीं पार्टी के कुछ बड़े नेता और पदाधिकारी विरोध कर रहे हैं। फिलहाल पहली सूची ने बंबर ठाकुर की चिंता बढ़ा दी है। वहीं कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजना धीमान ने कहा कि सोमवार तक बंबर ठाकुर का टिकट पक्का था, लेकिन सूची जारी होने से पहले ऐसा क्या हुआ कि टिकट होल्ड हुआ इस बात की जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें