फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पांच करोड़ से बनेगा घंडालवीं कॉलेज का भवन, चयनित भूमि को प्रशासनिक मंजूरी

Sun, 09 Jul 2023 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं के भवन के लिए चयनित 15 बीघा भूमि को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। कॉलेज प्रशासन ने आगामी कार्रवाई के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र भेज दिया है। महाविद्यालय का भवन पांच करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। कॉलेज की कक्षाएं एक साल से घंडालवीं स्कूल के कमरों में चल रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का कुछ दिन पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। इसके बाद भूमि को शिक्षा विभाग के नाम करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभागों ने भूमि स्थानांतरण की भी सहमति दे दी है। अंतिम चरण की प्रक्रिया को एसडीएम घुमारवीं कार्यालय में पूरा किया जाना था। अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से उच्च शिक्षा निदेशालय को भवन निर्माण के लिए जरूरी बजट के लिए पत्र लिखा गया है।
घंंडालवीं महाविद्यालय खोलने की 14 फरवरी 2022 को सरकार ने घोषणा की थी और कागजी कार्रवाई के लिए सरकार की ओर से 10 लाख भी जारी की गए थे। महाविद्यालय की कक्षाएं जुलाई 2022 में शुरू की गई थीं, जो अभी राजकीय स्कूल घंडालवीं में लग रही हैं। महाविद्यालय में अभी बीए और बीकॉम के 68 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। महाविद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। माना जा रहा है कि इस सत्र में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होगा। इसके लिए अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोट्स
चयनित भूमि को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। कॉलेज प्रशासन ने आगामी कार्रवाई के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र भेज दिया है। -डॉ. विजय ठाकुर, प्राचार्य, घंडालवीं कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें