बिलासपुर। सुंगल के पास कार और ट्रक में टक्कर हो गई। कार में चार लोग सवार थे। कार सवार महिला और उसके बेटे को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। कार चालक और ट्रक ड्राइवर में समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात 11 बजे कार सुंदरनगर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। सुंगल के पास बिलासपुर की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। कार सवार महिला और उसके बेटे को मामूली चोटें आई हैं। डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि की है।