नागरिक अस्पताल मारकंड में विश्व टीकाकरण सप्ताह पर आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित खंड चिकित्स
-11 जानलेवा बीमारियों के प्रति बच्चों को किया जाता है टीकाकरण से प्रतिरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। नागरिक अस्पताल मार्कंडेय में विश्व टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह बावा के दिशा निर्देश में किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी ने टीकाकरण करवाने आए हुए लोगों को टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर साल यह सप्ताह 24 से 30 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन वर्ल्ड इम्यूनाइजेशन वीक पर कई तरह के कैंपेन और कार्यक्रम आयोजित करता है। वैक्सीन लगवाना हर किसी के लिए बेहद आवश्यक है। यह रोग के खिलाफ आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को लड़ने की ताकत प्रदान करता है। वर्ष 2024 के लिए थीम हुमनली पॉसिबल रखा गया था। उन्होंने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती माता, बच्चों के लिए टीकाकरण बीमारियों के लिए किया जाता है, जिसमें बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों के प्रति टीकाकरण से प्रतिरक्षित किया जाता है। यह सब वैक्सीन बच्चों के लिए सुरक्षित हैं। प्रत्येक वैक्सीन निशुल्क हर सरकारी संस्थान में टीकाकरण सत्र पर उपलब्ध करवाई। सभी लोगों से यह आग्रह भी किया कि अपने बच्चों को या गर्भवती माता को टीकाकरण निर्धारित अवधि में ही लगाएं। उनको टीकाकरण से होने वाले कुछ एक प्रतिकूल प्रभावों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर 38 महिलाएं उपस्थित रहीं।