बिलासपुर। बाइक से ड्यूटी करने जा रहा एक युवक नैनीताल हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गया जिसके कारण वह घायल हो गया। पीलीभीत जिले के कस्बा बीसलपुर निवासी राजेश कुमार शनिवार की दोपहर बाइक से शाहजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया निवासी एक रिश्तेदार के घर से ड्यूटी करने बाइक से रुद्रपुर जा रहा था। हाईवे स्थित बंगाली कॉलोनी मोड़ के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई जिसके कारण वह घायल हो गया। किसानों की सुरक्षा व्यवस्था में मौके पर मौजूद सीओ सतीश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को बचाया। बाद में युवक प्राथमिक उपचार के बाद रुद्रपुर चला गया।