बिलासपुर। श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रावमापा सोलधा में रुद्राक्ष संस्था ने स्कूली बच्चों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे। वहीं कोरोना के बचाव के प्रति बच्चों को जागरूक किया। कहा कि कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय यही है कि हम ज्यादा से ज्यादा सावधानियां बरतें और मास्क पहनें। भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाकर रखें। हाथों को सैनिटाइज करते रहें। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता मनोज, अमन गुप्ता, नरेंद्र व मुकेश उपस्थित रहे। अध्यापकों व अभिभावकों ने संस्था के इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर संघ के प्रधान बृजलाल ठाकुर उपस्थित रहे।