बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा-सलनू सड़क के सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। इसके चलते 21 से 25 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही इस सड़क पर बंद रहेगी। इस दौरान यातायात वाया एनएच 21 बैरी-जामला-सलनू सड़क पर परिवर्तित रहेगा। यह जानकारी उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने दी।