फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय ठाकुर बने राज्य स्तरीय देव भूमि टैक्सी यूनियन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय टैक्सी यूनियन की बैठक घुमारवीं में वरिष्ठ टैक्सी ऑपरेटर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में टैक्सी यूनियन की समस्याओं पर चर्चा की गई। राज्य स्तरीय चुनाव भी सर्वसम्मति से हुए। यूनियन का राज्य स्तरीय नाम देव भूमि रखा गया। चुनाव शिवा टैक्सी यूनियन के वरिष्ठ ऑपरेटर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुए। सर्वसम्मति से प्रधान पद पर शिमला के अजय ठाकुर को चुना गया। उपप्रधान बिलासपुर से मंगल ठाकुर, मंडी से सुनील कुमार, कागंड़ा से औमी मेहरा, सोलन से कृष्ण कुमार को बनाया गया है। सचिव महेंद्र ठाकुर मंडी को बनाया गया है। सहसचिव विशंबर मंडी, गुलशन और राजेंद्र कुमार ऊना को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर अनूप जंवाल बिलासपुर और विनोद दसटा सिरमौर को चुना गया है। मीडिया प्रभारी का दायित्व प्रवीन कसौली व प्रदीप हमीरपुर को सौंपा गया है। कानूनी सलाहकार बलविंद्र धर्मपुर को चुना गया है। सदस्यों में हरीश ठाकुर, अमित शर्मा, आकर्षण शर्मा, दुनी चंद, सुरेश ठाकुर, संदीप सिंह, राजेश कुमार और इंदु चोपड़ा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें