फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयों के पॉजिटिव आने के बाद झंडूता बाजार दो दिन के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत झंडूता के बड़ी बिल्लौर गांव मेें कोरोना पॉजिटिव आए दोनों भाइयों के बाद तीसरे भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे झंडूता बाजार के दुकानदार सकते में पड़ गए हैं। झंडूता के व्यापारियों की विशेष बैठक व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी कश्मीर मन्हास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झंडूता बाजार को दो दिन मंगलवार और बुधवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल के प्रधान बलदेव महाजन और सचिव संजीव महाजन ने बताया कि 11 और 12 अगस्त को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे बाजार को सैनिटाइज करेंगे। उन्होंने बताया कि बाजार में केवल मेडिकल की ही दुकानें खुली रहेंगी। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील की है। इस मौके पर अनिल महाजन, सुभाष कुमार, प्रशांत शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम सिंह, मदन सिंह, चंद्र किशोर, अजय कुमार, श्याम लाल, रामगोपाल, जगदीश व सुभाष कपिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें