फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार प्रताप सिंह भल्ला बने सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के प्रांत सह संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के प्रांत महामंत्री निर्मला राजपूत ने बताया कि सर्वसम्मति से बिलासपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी सरदार प्रताप सिंह भल्ला को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का प्रांत सह संयोजक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि सरदार प्रताप सिंह भल्ला जिला की कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर समाज एवं देश की उन्नति के लिए हमेशा कटिबद्ध रहते हैं। हर वर्ष सतलुज आरती के सफल आयोजन में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के नवनियुक्त प्रांत सह संयोजक सरदार प्रताप सिंह भल्ला ने कहा कि सभी धर्मों को एक साथ लेकर समाज व देश की उन्नति के लिए हमेशा कटिबद्ध रहेंगे। सभी धर्मों में आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। धर्म आपसी सद्भाव एवं एकता का प्रतीक है। धर्म या मजहब अपने अनुयायिओं को एकता के सूत्र में पिरोकर रखने का कार्य भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें