परीक्षा : जिले भर के तीसरी और चौथी कक्षा के बच्चों का ज्ञान परखने के लिए सुबह 9 बजे से परीक्षा शुरू होगी।
मैच : बिलासपुर के लुहणू मैदान में सुबह 9:30 बजे से अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट मैच शुरू होगा।
प्राण प्रतिष्ठा : श्री खाटू श्याम मंदिर भदरोग में बाबा खाटू श्याम जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सुबह 10 बजे शुरू होगा।
भंडारा : बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में अपराह्न 3:00 बजे से भंडारा शुरू होगा।
काम की बात : टोबा में परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे।