एनएसएस शिविर : घुमारवीं कॉलेज में एनएसएस शिविर के तहत सुबह 8 बजे से विभिन्न गतिविधियां शुरू होंगी।
क्रिकेट मैच : औहर में चल रही मदन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सुबह 10 बजे से मैच बजे शुरू होगा।
सड़क सुरक्षा अभियान : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बिलासपुर में परिवहन विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर सुबह 10 बजे से लगेगा।
कैंपस इंटरव्यू : सिक्योरिटी गार्ड के 60 पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
काम की बात : मरम्मत कार्य के चलते धार टटोह–द्रोबड़–सराईघाटी संपर्क सड़क आवागमन के लिए बंद रहेगी।