1. अभियान का शुभारंभ : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सुबह 9:30 बजे सिविल अस्पताल घुमारवीं से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे।
2. जिला स्तरीय प्री आरडी शिविर : राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय प्री आरडी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
3. सायर मेले का समापन : जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता नेरसा देवी मंदिर में सायर मेले का समापन शाम 3 बजे होगा।
4. साक्षात्कार : जिला उप रोजगार कार्यालय बिलासपुर में सुबह 10:30 बजे से ऑपरेटर के 80 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार शुरू होंगे।
काम की बात
5. ओपीडी बंद : क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रहेगी।