आज के कार्यक्रम
क्रिकेट मैच : बिलासपुर के लुहणू मैदान में विरासत-ए-कहलूर प्रतियोगिता के तहत मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।
प्रतियोगिता : ब्लू स्टार स्पोट्र्स क्लब झंडूता की ओर से झंडूता स्कूल में सुबह 10 बजे ओपन वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता होगी।
ट्रायल : 43 वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश के रोइंग खिलाड़ियों का चयन सुबह कोलडैम कसोल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
जागरूकता कार्यक्रम : जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिले भर में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम होगा।
काम की बात : क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तनुजा शर्मा, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैब विशेषज्ञ डॉ. विनीत कश्यप उपलब्ध नहीं रहेंगे।