आज खास
1. चयन प्रतियोगीताएं : सीर उत्सव में भाग लेने वाले महिला मंडल और युवक मंडल की चयन प्रतियोगिता मैहरी काथला में सुबह 11 बजे शुरू होगी।
2. ज्ञापन : पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर के पदाधिकारी विभिन्न मांगों की पूर्ति हेतु सुबह 11 बजे झंडूता उपमंडलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।
3. नौकायन : एनसीसी कैडेट्स सुबह 7 बजे गोबिंद सागर झील में नौकायन अभियान शुरू करेंगे।
काम की बात
4. रचनाएं देने का अंतिम दिन आज : सीर उत्सव स्मारिका के लिए घुमारवीं एसडीएम कार्यालय में रचनाएं देने का अंतिम दिन आज।
5. ओपीडी बंद : क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रहेगी।