घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने एक युवक से 1.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। घुमारवीं थाना पुलिस रविवार देर रात पनोह में गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर एक युवक घबरा गया। पुलिस के शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो 1.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक हरियाणा राज्य का निवासी है और कंदरौर में किराये के मकान में रहता है। युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र प्यार सिंह उम्र 26 मकान नंबर 590 डबुआ कॉलोनी जिला फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई है।
घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने युवक से 1.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।