फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा और चरस बरामद, महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने घुमारवीं उपमंडल के गांव अमरपुर में एक घर से 3.82 ग्राम चिट्टा और 91.57 ग्राम चरस बरामद की है। एसआईयू टीम शनिवार रात को गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना पर टीम व्यक्ति के घर पहुंची तो वह भाग गया। पुलिस कर्मियों ने घर की तलाशी लेना शुरू की तो व्यक्ति की पत्नी ने एक जार को छिपाने की कोशिश की। जार की जांच की तो 3.82 ग्राम चिट्टा और 91.57 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी अक्षय कुमार की तलाश जारी है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें