फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों ने रोपे जामुन, अर्जुन और आंवला के पौधे

विज्ञापन
कल्लर पंचायत के मुंहाईं गांव में पौधरोपण करते बच्चे। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। वन महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के एक से श्रेष्ठ केंद्र मुंहाईं में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देते हुए जामुन, अर्जुन और आंवला के पौधे रोपे। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ अनुराग के नाम अभियान की भी शुरुआत की गई। बच्चों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया। ग्राम पंचायत कल्लर के प्रधान दीपक ठाकुर और उपप्रधान राकेश राणा कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें