- शैक्षणिक सत्र में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में अभिभावकों से की चर्च
-शिवा अंतरराष्ट्रीय विद्यालय घुमारवीं में अभिभावकों के लिए अभिविन्यास का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा अंतरराष्ट्रीय विद्यालय घुमारवीं में नए शैक्षणिक सत्र में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी में दाखिल हुए छात्रों के अभिभावकों के लिए अभिविन्यास (ओरियंटेशन) का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर शिल्पा गोयल ने दाखिल बच्चों के माता-पिता का स्वागत किया और उनसे अपने स्कूल नियमों, शैक्षणिक सत्र में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बच्चों के माता-पिता द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। उनको अपने स्कूल की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा दी जाती है। स्कूल प्रधानाचार्या डॉक्टर शिल्पा गोयल ने अभिभावकों को इस बात से भी अवगत कराया कि बच्चों का जब विकास होता है तो उनको बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए बच्चों को स्कूल जैसा वातावरण घर पर या घर जैसा वातावरण स्कूल में मिले। बच्चों द्वारा नाट्य अभिनय कर बच्चों को मोबाइल और जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में अवगत करवाया।
इस कार्यक्रम में शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुनील ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अभिभावकों के साथ बहुत सी बातें साझा कीं। प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम ने सभी अभिभावकों को शिवा विद्यालय के साथ अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।